Mukhaymantri Mahila Rojgar Yojana 2025: घर बैठे ऑनलाइन आवेदन, 15 सितम्बर से बैंक खाते में ₹10,000—सुलभ महिला रोजगार योजना 2025

Student Seva

By: Priyanshu Yadav

On: September 14, 2025

Follow Us:

Mukhaymantri Mahila Rojgar Yojana 2025
---Advertisement---

Mukhaymantri Mahila Rojgar Yojana 2025 : यदि आप भी बिहार की रहने वाली महिला हैं, जो अपना कोई छोटा–मोटा रोजगार करके आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं और आर्थिक–सामाजिक विकास का सपना देख रही हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। बिहार सरकार ने महिलाओं को ₹10,000 की आर्थिक सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 शुरू की है। इस योजना का लाभ राज्य की सभी महिलाएं उठा सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और पहली किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी आपको इस लेख में दी जा रही है।

सभी महिलाएं जो कि Mukhaymantri Mahila Rojgar Yojana 2025 में आवेदन करके इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं, उन्हें इस आर्टिकल की मदद से योजना की पूरी जानकारी दी जाएगी। यहां आपको न केवल आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा बल्कि साथ ही–साथ जरूरी दस्तावेज़ों की लिस्ट, पात्रता की शर्तें और योजना के तहत मिलने वाले लाभों की भी जानकारी मिलेगी।

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे छोटे–मोटे रोजगार शुरू करके आत्मनिर्भर बन सकें। सरकार द्वारा हर पात्र महिला को ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी जो सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।

👉 इसलिए यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ें और आवेदन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी प्राप्त करें।

Mukhaymantri Mahila Rojgar Yojana 2025 – Overview

विषयविवरण
Name of the StateBihar
Name of the SchemeBihar Mukhaymantri Mahila Rojgar Scheme
Name of the ArticleMukhaymantri Mahila Rojgar Yojana 2025
Type of ArticleSarkari Yojana (सरकारी नौकरियां / बिहार सरकारी नौकरियां)
Who Can Apply?Only Women of Bihar State Can Apply
Amount of Financial Assistance₹10,000 Per Beneficiary
Mode of ApplicationOnline (Urban Area) / Offline (Rural Area)
Application Process Starts From07 September 2025 (Rural Area)
10 September 2025 (Urban Area)
1st Installment Release Date15 September 2025 (As Per Notification)
Official Websitehttps://mmry.brlps.in/
For More Sarkari Yojana UpdatesPlease Visit Now

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: Details

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें छोटे रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के तहत राज्य की प्रत्येक पात्र महिला को ₹10,000 की प्रारंभिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी, ताकि वे अपना व्यवसाय या स्वरोजगार शुरू कर सकें। साथ ही, यदि महिला का व्यवसाय 6 महीने तक सफलतापूर्वक चलता है, तो सरकार की ओर से ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जा सकती है।

यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं पर लागू होगी। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अपना आवेदन स्वयं सहायता समूह (SHG) या नज़दीकी ग्राम संगठन (VO) के माध्यम से ऑफलाइन कर सकती हैं। वहीं, शहरी क्षेत्रों की महिलाएं ऑनलाइन पोर्टल या फिर क्षेत्र स्तरीय संगठन (ALO) अथवा नगर निकाय की बैठक के माध्यम से आवेदन जमा कर सकती हैं।

👉 इस योजना का लाभ लेने और आवेदन की पूरी प्रक्रिया समझने के लिए इस लेख को अंत तक ध्यान से पढ़ें।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025 Details

अब महिलाओं को रोजगार के लिए मिलेगा ₹10,000 की सहायता – Mukhaymantri Mahila Rojgar Yojana 2025

अब बिहार सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बड़ी पहल कर रही है। Mukhaymantri Mahila Rojgar Yojana 2025 के अंतर्गत राज्य की हर पात्र महिला को ₹10,000 की वित्तीय सहायता दी जाएगी, ताकि वे अपना छोटा–मोटा रोजगार शुरू कर सकें और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

अपने इस आर्टिकल में हम बिहार राज्य की सभी महिलाओं का स्वागत करते हैं जो रोजगार करने के लिए इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं। यहां हम आपको योजना से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे – इसमें शामिल हैं आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक पात्रता, जरूरी दस्तावेज़, मिलने वाले फायदे और पहली किस्त की तिथि

👉 इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को केवल एक बार आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद उन्हें पहले ₹10,000 की सहायता राशि दी जाएगी, और यदि उनका रोजगार सफलतापूर्वक चलता है, तो भविष्य में ₹2 लाख तक की अतिरिक्त मदद भी दी जा सकती है।

इसलिए अगर आप भी बिहार की महिला हैं और अपना रोजगार शुरू करने का सपना देख रही हैं, तो यह योजना आपके लिए सुनहरा अवसर है।

आवेदन प्रक्रिया – Mukhaymantri Mahila Rojgar Yojana 2025

बिहार राज्य की सभी महिलाओं को यह बता दें कि Mukhaymantri Mahila Rojgar Yojana 2025 में आवेदन की प्रक्रिया का जिम्मा ग्रामीण विकास विभाग (Rural Development Department) द्वारा लिया जाएगा। इस योजना की संभावित आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आपको इस लेख में दी जाएगी।

हालाँकि, आवेदन से जुड़ी कुछ प्रक्रियाएँ और शर्तें Official Notification जारी होने के बाद बदल सकती हैं। इसलिए सभी महिलाओं से अनुरोध है कि वे अंतिम नोटिफिकेशन आने तक अपडेट पर ध्यान बनाए रखें और आवेदन उसी के अनुसार करें।

Important Dates of Mukhaymantri Mahila Rojgar Yojana 2025

EventDate
Application Start Date for Rural Area07 September 2025
Online Start Date For Urban Area10 September 2025
Fund Transfer Start Date15 September 2025
Scheme Launched On29 August 2025
Applicant Age LimitBetween 18 to 60 years


Mukhaymantri Mahila Rojgar Yojana 2025 – Benefits

राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकेंगी।

बिहार राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला सदस्य को योजना का लाभ दिया जाएगा।

महिला सदस्य को ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी ताकि वह छोटा रोजगार शुरू कर सके।

यदि महिला का रोजगार 6 माह सफलतापूर्वक चलता है, तो ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता मिलेगी।

सितंबर 2025 से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में ₹10,000 की पहली किस्त भेजी जाएगी।

गांव और शहरों में महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री के लिए हाट बाजार विकसित किए जाएंगे।

इस योजना से महिला बेरोजगारी की समस्या काफी हद तक कम होगी।

बेरोजगार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्लेटफॉर्म और वित्तीय मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

₹10,000 की पहली किस्त: कैसे मिलेगी?

विवरणजानकारी
पहली किस्त₹10,000
ट्रांसफर का तरीकाडीबीटी के जरिए बैंक खाते में
शुरुआत15 सितंबर 2025 (संभावित)

किन रोजगारों / व्यवसायों की शुरुआत के लिए सरकार देगी ₹10,000 सहायता?

  • फल / जूस / डेयरी प्रॉडक्ट्स की दुकान
  • सब्जी व फल की दुकान
  • किराना दुकान
  • प्लास्टिक सामग्री / बर्तन की दुकान
  • खिलौने और जनरल स्टोर
  • ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग की दुकान
  • मोबाइल बिक्री / रिपेयर और मोबाइल रिचार्ज की दुकान
  • स्टेशनरी एवं फोटोकॉपी की दुकान
  • खाद्य सामग्री की दुकान
  • ब्यूटी पार्लर / कॉस्मेटिक्स / कृत्रिम ज्वेलरी
  • कपड़ा / फुटवियर / सिलाई की दुकान
  • बिजली उपकरण एवं घरेलू बर्तन की दुकान
  • कृषि कार्ड
  • ई-रिक्शा / ऑटो रिक्शा
  • बकरी पालन
  • मुर्गी पालन
  • गौ पालन
  • अन्य छोटे व्यवसाय

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 – कब होगी ₹10,000 रुपयों की पहली किस्त जारी?


ताजा मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि, राज्य सरकार द्वारा महिला के आत्मनिर्भर विकास करने हेतु महिलाओं के रोजगार के लिए नई कल्याणकारी और महिला उत्थानकारी योजना “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” को शुरू कर दिया गया है, जिसके तहत बिहार राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को अपना छोटा–मोटा रोजगार करने के लिए ₹10,000 रुपयों की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

अंत में, आपको बताएं कि, सितम्बर 2025 माह से ही चयनित लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में ₹10,000 रुपयों की आर्थिक सहायता राशि जमा करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।

Bihar Mukhaymantri Mahila Rojgar Yojana 2025 – Documents Required

  • महिला का आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक (आधार कार्ड से लिंक)
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड (नोटिफिकेशन के बाद स्पष्ट होगा)
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • सक्रिय मोबाइल नंबर
  • मान्य ई-मेल आईडी

👉 इन सभी दस्तावेजों की पूर्ति करके महिलाएं आसानी से आवेदन कर सकती हैं और योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।

योजना की मुख्य शर्तें

  • आवेदक महिला के संबंध में केवल पति-पत्नी व उनके अविवाहित बच्चे शामिल होंगे।
  • यदि महिला अविवाहित व्यस्क है तो उनके माता-पिता जीवित नहीं होने चाहिए
  • आवेदिका का जीविका स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ना अनिवार्य है।
  • केवल SHG से जुड़ी महिलाओं को ही योजना का लाभ मिलेगा।

आवेदन हेतु आवश्यक योग्यताएं

  • आवेदक महिला बिहार राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला का जीविका सदस्य होना अनिवार्य है।
  • आवेदिका व उनके पति आयकर दाता नहीं होने चाहिए।
  • आवेदिका या पति सरकारी सेवा (नियमित / संविदा) में नहीं होने चाहिए।
  • महिला के पास आधार से लिंक बैंक खाता होना चाहिए।

⚠️ नोट: आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पात्रता सूची में बदलाव संभव है।

How To Apply In Mukhaymantri Mahila Rojgar Yojana 2025?

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए:

  • अपने नजदीकी ग्राम संगठन (VO) या जीविका कार्यालय से अनुलग्नक-1 फॉर्म प्राप्त करें।
  • फॉर्म को सही-सही भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
  • भरे हुए फॉर्म को ग्राम संगठन / जीविका कार्यालय में जमा करें।

शहरी क्षेत्र की महिलाओं के लिए:

  • यदि आप स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी हैं, तो क्षेत्र स्तरीय संगठन (ALO) या नगर निकाय की बैठक में आवेदन करें।
  • यदि आप SHG से जुड़ी नहीं हैं, तो आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें।
  • फॉर्म में नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर जैसी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज (आधार, बैंक पासबुक, फोटो आदि) अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करके एप्लीकेशन स्लिप डाउनलोड कर लें।
विवरणलिंक
Application Form PDFDownload
Online Apply (शहरी क्षेत्र)Click Here
Official Notification PDFDownload Now
Installment Date NoticeDownload Now
Official PosterDownload Now
Official WebsiteClick Here
Join Telegram ChannelJoin Now

Read Also :- PM Gramin Awas Yojana List 2025 – अपना नाम ऑनलाइन कैसे चेक करें? पूरी जानकारी यहाँ देखें

Student Seva

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment